
नर्मदापुरम / शासकीय ई.एफ.ए.एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य संदीप शुक्ल के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था।
इस अवसर पर प्राचार्य संदीप शुक्ल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक जय कुमार वर्मा, श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती कल्पना अवस्थी, श्रीमती द्रोपती साहू, शैलेन्द्र सिंह तोमर, दीपक साहू एवं आदर्श पाराशर उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

