इटारसी / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। 20 जुलाई को जिला नर्मदापुरम स्वयंवरम गार्डन में डोगरवाडा के जगन्नाथ जी विराजमान है। इस आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम जिला संयोजिका श्रीमती तरुणा सोनी एवं इटारसी नगर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते एवं कार्यकारिणी मातृ शक्ति रुक्मणी बामलिया, मंजू बाथरी, लक्ष्मी गोलियां, सुरभि अग्रवाल, पूजा चौहान, शीतल काहार एवं अन्य मातृ शक्ति उपस्थित रही। सत्संग के इस आयोजन में टोटल 50 महिलाओ से ऊपर की संख्या रही। सभी मातृशक्ति ने भजन एवं नृत्य करके भगवान जगन्नाथ जी को प्रसन्न किया एवं आनंद मय माहौल बनाकर आयोजन को सफल किया।

