








नर्मदापुरम / जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम के चुनाव परिणाम की घोषणा सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसएस पटेल ने प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा की मौजूदगी में की। श्री पटेल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर नीरज पटेल, सचिव पद पर अनुपम दुबे, सहसचिव पद पर सीके कुरापा, कोषाध्यक्ष पद पर गुरप्रीत कौर तथा कार्यकारणी सदस्य हेतु हुए चुनाव में आनंद गिरी, श्रीकांत रघुवंशी, सलोली अग्रवाल, दीप्ती राठौर तथा नीता चौधरी विजय रहीं। ग्रंथपाल पद पर सौरभ तिवारी एक मात्र प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। घोषणा के दौरान विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, फस्ट एडीजे दिनेश कुमार नोटिया, द्वितीय एडीजे अभिनव जैन, सीजेएम फिरोज अख्तर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दिव्या मित्तल, मजिस्ट्रेट स्वाति कौशल, मजिस्ट्रेट मधुवाला सोलंकी, मजिस्ट्रेट दीपक कनेरिया, मजिस्ट्रेट श्रुति अतुलकर, मजिस्ट्रेट के शिवांनी जी एवं अन्य मौजूद रहे।
सहायक चुनाव अधिकारी टीएस चौहान ने कहा इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है। प्रथम बार मतदान के दूसरे दिन मतगणना हुई, जिससे रात तक चलने वाली गिनती प्रक्रिया से सभी बचे। राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा भेजी गई वोटर लिस्ट से चुनाव होने से अधिकृत अधिवक्ता ही मताधिकार का उपयोग कर सकें। चुनाव कार्य में लगे सहायक चुनाव अधिकारी राम दुबे, राजेश अग्रवाल, संजेश राजपूत और प्रशांत पालीवाल के साथ पुलिस प्रशासन के द्वारा दिए सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश पालीवाल,व्हीके चौहान, रामराज ठाकुर, प्रशांत तिवारी, के के थापक, प्रदीप मिश्रा, बृजेश शर्मा, बलवंत सिंह ठाकुर, विजया कदम, कुसुम तोमर, अनूप तोमर, अनंत तिवारी, माधब हरने, अनिल काँनवा, प्रकाश शुक्ला, आदि वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
नवीन कार्यकारिणी की विजय का जुलुस न्यायलय परिसर के पास से निकाला गया। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत, सचिव अनुपम दुबे के साथ सभी पदाधिकारी मां नर्मदा के पूजन के लिए सेठानी घाट पहुंचे। विजय प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शुभकामनाएं दी गई।

