नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति (सेक्टर क्रमांक 05 बासनीया कला) द्वारा दिनांक 20/7/2026 ग्राम भैरोपुर में प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित की गईं । जिसमें संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी ने पौधारोपण के बारे में समझाया एवं जैविक खेती करने के लिए किसानों पर विशेष जोर दिया। इस विषय में हरीदास दायमा ने विस्तृत रूप से समझाया तथा दस्तावेजीकरण पर चर्चा की गई। जिसमें ब्लॉक समन्वयक हरिदास दायमा उपस्थित रहें एवं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी तथा पांचो पंचायत की प्रस्फुटन समिति के सचिव एवं अध्यक्ष उपस्थित रहें। जयनारायण लोवंशी, गुलाब लोवंशी, जयराम लौवंशी, दिलीप लौवंशी, संदीप, अनिल, सुमेर सिंह, दिव्यांश कुमार, प्रवीण कुमार सभी सदस्य उपस्थित रहे।

