नर्मदापुरम / मुख्य अतिथियों के आगमन पर पंडित राम परसाई एवं सुनील मिश्रा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। म्यूजिक ज़ोन के कलाकारों ने पुष्पवर्षा, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमित पगारे के भजन से हुई। इसके बाद असीम विश्वास, संयम बिल्लोरे, प्रतीक द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, अजय दुबे एवं सौम्या कौशिक ने राकेश फौजदार की पसंद के गीतों का सुंदर गुलदस्ता प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पहली बार म्यूजिक ज़ोन में पधारे नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी सिद्धार्थ फौजदार का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
सुरों की महफिल में इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति…
असीम विश्वास, सईद कुरैशी, अभिलाष दुबे, संयम बिल्लोरे, प्रतीक द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, सौम्या कौशिक, साधना मेहरा, गंगाराम सोनिया, सुनील मिश्रा, वैभव शुक्ला, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, अनूप गौर, अजय बरखने, अजय दुबे, अमित पगारे और भाग्यश्री।
विशेष आमंत्रण पर पांढुर्णा से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के जनरल मैनेजर मनोज चौधरी, हरिद्वार से बी.वी.आर. गांधी तथा पिपरिया से प्रसिद्ध बांसुरी वादक दुर्गेश शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सबसे अधिक सराहना गिरिजा शंकर एवं राकेश फौजदार के गीतों को मिली।
डॉ. दिनेश श्रीवास्तव द्वारा राकेश फौजदार का प्रशस्ति पत्र वाचन किया गया, जिसमें संगीत, साहित्य, कला, खेलकूद एवं समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया गया। इसके बाद म्यूजिक ज़ोन परिवार द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर बांसुरी वादक दुर्गेश शर्मा का भी सम्मान किया गया।
म्यूजिक ज़ोन ने मनाया “मेलोडी डे”….
नर्मदापुरम के जलसा रिसॉर्ट में म्यूजिक ज़ोन के संरक्षक राकेश फौजदार का जन्मदिवस “मेलोडी डे” के रूप में बड़े उत्साह और संगीतमय माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित भवानी शंकर शर्मा, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष पंडित गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक, समाज सेवी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश उपाध्याय, प्रख्यात कवि, सिद्धार्थ फौजदार, पंडित राम परसाई एवं असीम बिस्वास द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथियों के आगमन पर पंडित राम परसाई एवं सुनील मिश्रा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। म्यूजिक ज़ोन के कलाकारों ने पुष्पवर्षा, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अमित पगारे के भजन से हुई। इसके बाद असीम विश्वास, संयम बिल्लोरे, प्रतीक द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, अजय दुबे एवं सौम्या कौशिक ने राकेश फौजदार की पसंद के गीतों का सुंदर गुलदस्ता प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पहली बार म्यूजिक ज़ोन में पधारे नई दिल्ली स्थित भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी सिद्धार्थ फौजदार का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
सुरों की महफिल में इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति….
असीम विश्वास, सईद कुरैशी, अभिलाष दुबे, संयम बिल्लोरे, प्रतीक द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, सौम्या कौशिक, साधना मेहरा, गंगाराम सोनिया, सुनील मिश्रा, वैभव शुक्ला, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, अनूप गौर, अजय बरखने, अजय दुबे, अमित पगारे और भाग्यश्री।
विशेष आमंत्रण पर पांढुर्णा से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के जनरल मैनेजर मनोज चौधरी, हरिद्वार से बी.वी.आर. गांधी तथा पिपरिया से प्रसिद्ध बांसुरी वादक दुर्गेश शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सबसे अधिक सराहना गिरिजाशंकर जी एवं राकेश फौजदार जी के गीतों को मिली।
डॉ. दिनेश श्रीवास्तव द्वारा राकेश फौजदार का प्रशस्ति पत्र वाचन किया गया, जिसमें संगीत, साहित्य, कला, खेलकूद एवं समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख किया गया। इसके बाद म्यूजिक ज़ोन परिवार द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर बांसुरी वादक दुर्गेश शर्मा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पंडित अरुण शर्मा, विवेक भदौरिया, जनपद अध्यक्ष, डॉ. विभा बसु दुबे, डॉ. हेमलता दुबे, डॉ. राजकुमार गक्खर, पत्रकार जगत से CP भार्गव, नवनीत कोहली, प्रफुल्ल तिवारी, प्रदीप गुप्ता सहित अधिवक्ता संघ सचिव अनुपम दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रशांत जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन म्यूजिक ज़ोन के सचिव एवं सूत्रधार सईद कुरैशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन म्यूजिक ज़ोन के सचिव एवं सूत्रधार सईद कुरैशी द्वारा किया गया।