
नर्मदापुरम / भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के पांचवे दिन सोमवार को हेरा पंचमी का उत्सव परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज माता लक्ष्मी भगवान मनाने के लिए गुंडीचा भवन पहुंची। माता के आगमन की सूचना मिलने पर भगवान मदन मोहन के द्वार पर जाकर माता की आगवानी की। लक्ष्मी माता ने भगवान की वापस घर लौट चलने का आग्रह किया। भगवान ने माता को उपहार भेंट किए और लौटने का आग्रह भी स्वीकार किया। इस अवसर पर गुंडीचा भवन में खूब उत्सव हुआ। प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने नाच गाकर उत्सव मनाया।
विशाल भंडारा आयोजित…
आज गुंडीचा भवन में दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन में अग्रवाल समाज तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा सहित अन्य भक्तों ने अपना योगदान किया और सेवाएं प्रदान की। गुंडीचा भवन में उत्सवों की श्रृंखला सतत जारी है।

