
नर्मदापुरम/ सोहागपुर / शराब ठेकेदार के गुर्गो के द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर सिर्फ इसलिए मारपीट की गई कि वह युवक उसके घर पर आये कुछ मेहमानों के लिए तीन से चार बोतल शराब दुकान से खरीदकर ले जा रहा था। तत्संबंध में सोहागपुर टी आई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में शराब ठेकेदार के 7 लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने सहित अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि राजा पिता हरिविष्णु कहार टावर मोहल्ला पिपरिया निवासी अपने घर पर आये कुछ मेहमानों के लिए पिपरिया ओर शोभापुर के बीच में पड़ने वाली शराब दुकान से तीन चार बोतल शराब खरीद कर ले जा रहा था। इस दौरान शराब ठेकेदार के लड़कों ने हनुमान जी की मडिया के पास 2 से 3 घंटे रोककर बंधक बनाकर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी गई। जिस पर सोहागपुर पुलिस ने फरियादी राजा कहार की रिपोर्ट पर आरोपी बलवीर रावत, गब्बर रावत, शशि सिंह, रामकुमार झरिया, रोहित मिश्रा, मनीष उर्फ देवेंद्र राय, शिवा यादव सभी निवासी पिपरिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/26 धारा 296(B)115(2) 126(2) 351(3) 140(3)3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया। टी आई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश जारी हैं।

