

सिवनी मालवा / कल्लू चौक स्थित श्री सीताराम मंदिर से रविवार को भगवान श्री राम, लक्ष्मण और जानकी* की भव्य रथ यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। रथ में विराजमान होकर प्रभु ने पूरे नगर का भ्रमण किया।
रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने अपने हाथों से रस्सी खींचकर भगवान को नगर भ्रमण कराया।
भक्तिमय माहौल….
प्रसिद्ध भजन गायक मुरली मूंदड़ा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचते-गाते चले। पूरा नगर भगवान के दर्शन के लिए पलक बिछाए खड़ा था। रास्ते में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। पूरे रास्ते “जय श्री राम” के जयकारे गूंजते रहे।
यात्रा मार्ग…..
रथ यात्रा सीताराम मंदिर से शुरू होकर शीतला माता मंदिर, बड़े मंदिर, नर्मदा मंदिर चौक, गांधी चौक, पाठक चौक, राधावल्लभ मंदिर* होते हुए पुनः सीताराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा समापन के पश्चात भगवान की महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रही सीताराम मंदिर आयोजन समिति ने सभी सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त किया

