

इटारसी / पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 2 स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री गणेश, माता दुर्गा और शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। गोकुलधाम के समस्त निवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 21 जुलाई से होगी।
तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का कार्यक्रम…..
21 जुलाई 2026 (मंगलवार): प्रातः 9:00 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात सायंकाल के समय मूर्तियों का जलाधिषेक संपन्न होगा।
22 जुलाई 2026 (बुधवार): प्रातः 9:00 बजे से मुख्य पूजन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसमें मूर्तियों का विशेष अभिषेक कर फल, फूल और मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा।
23 जुलाई 2026 (गुरुवार): प्रातः 9:00 बजे से अंतिम दिन की पूजन विधि प्रारंभ होगी। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के शुभ मुहूर्त में मूर्तियों की वेदी पर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। स्थापना के तुरंत पश्चात भव्य महाआरती होगी और विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया जाएगा।

