
नर्मदापुरम / भोपाल / भोपाल में आयोजित हुई प्रांत बैठक में जिला नर्मदापुरम एवं ब्लॉक केसला के सभी पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना, सेवा कार्यों एवं सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रही। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी पं. दीपक उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

