

नर्मदापुरम / सामाजिक गतिविधियों कि अपनी जिम्मेदारियों के परिपेक्ष्य मे इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रायल्स द्वारा ग्राम डोंगरवाड़ा में सरपंच एवं ग्रामवासियो कि उपस्थिति में छायादार एवं फलदार वृक्षो को लगाया गया। क्लब कि मीडिया प्रभारी रीना चौकसे ने बताया कि आज क्लब कि अध्यक्ष ममता शर्मा के नेतृत्व मे सभी सदस्यो द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसके तहत आम, बादाम, गुलमोहर, अमरुद, बेलपत्र एवं नीम के पौधे लगाए गये। सचिव कविता करैया ने बताया कि आगे भी क्लब द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत विभिन्न कार्य किये जावेंगे। उक्त अवसर पर आरती चौकसे, रिचा दुबे, रिचा शर्मा, आरती फौज़दार, ज्योति अग्रवाल सहित क्लब् सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

