
नर्मदापुतम / वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नगर शाखा की मासिक का आयोजन किया गया। वैश्य महासम्मेलन कीं सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारी संस्था प्रति वर्ष दो बच्चों को कॉपी किताब प्रदान करती है। जिसमें कक्षा 6 एवं कक्षा 3 में पढ़ने वाली बालिकाओं को कॉपी किताब प्रदान की गई। ताकि वह साल भर पढ़ाई कर सकें एवं नई कक्षा में प्रवेश कर सकें। आयोजन में सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्भागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, उषा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, जिला निशुल्क शिक्षा प्रभारी सुषमा गुप्ता, जयंती जैन, आशा खन्डेलवाल, अनीता अरुण जैन, सुनीता अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, वंदना भारती, ज्योति अग्रवाल, शिखा खन्डेलवाल, भावना चावरा, कीर्ति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, उषा गुप्ता, अरमान जैन आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को शुभकामना प्रेषित की कि अच्छे से पढ़ाई कर परिवार का नाम ऊंचा करना, साथ में मान सरोवर का यात्रा कर लोटी श्रीमति भारती अग्रवाल का स्वागत किया। आभार भारती अग्रवाल गायत्री अग्रवाल एवं शारदा जैन ने माना।

