
नर्मदापुरम / मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य अनुपम दुबे को जिला अधिवक्ता संघ में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर निर्वाचित होने पर मॉर्निंग ग्रुप ने नेहरू पार्क में श्री दुबे का सम्मान किया। अनुपम दुबे ने अपनी जीत पर सभी अधिवक्ता साथियों एवं मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य एवं शुभचिंतको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजयपाल सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, लोकेश तिवारी, अजय सैनी, बृजेश मिश्रा, हरी शर्मा, पप्पू मिश्रा, संजय चौकसे, राजा अदालिया, आजाद सिरवेया, कृष्ण कुमार चौकसे, टिंकल अरोरा, उमा मालवीय मौजूद रहे।

