
सिवनी मालवा / मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के 18 श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को पवित्र तीर्थस्थलों हरिद्वार एवं ऋषिकेश की यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं पुण्यदायी तीर्थ दर्शन की कामना की गई।
श्रद्धालुओं को दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं….
विदाई समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभ यात्रा का संदेश दिया। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सफल एवं पुण्यदायी रहे तथा माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी यात्रियों पर सदैव बनी रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति…..
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश (रिंकू) जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमर सिंह उइके, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र गौर, तुलसीराम कुशवाहा, किरण बाथव राठौर, दीपक बाथव, दुर्गेश उइके, शिव राठौर सहित नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

