नर्मदापुरम / डोलरिया तहसील में निवासरत नर्मदापुरम महिला जिला संयोजिका आरती राजपूत ने भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष के साई रेड्डी से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर तहसील एवं जिले किसानों खासकर महिला किसानों की प्रमुख समस्याओं पर पर गहन विचार विमर्श किया। कृषि कार्य के साथ संगठनों में महिलाओं की सहभागिता में विशेष महत्व देने के लिए संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

