

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम धार्मिक नगरी होने से शांति प्रिय शहर की गिनती में गिना जाता है, वहीं शहर से 18 किलोमीटर दूर इटारसी क्षेत्र में आए दिन वारदात होती रहती हैं। लेकिन अब धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में भी आए दिन छोटी-छोटी घटनाएं होने लगी है। ज्यादातर घटनाएं युवा अक्सर अपने साथियों के साथ मिलकर घटनाएं घटित कर रहे हैं उन्हें कानून का खौफ तक नहीं है। घटनाएं घटित होने का मुख्य कारण यह भी है कि युवा वर्ग आजकल अनैतिक कार्यों से जुड़े हैं, जिस वजह से भी घटनाएं घटित हो रही है। शहर में कई मोहल्ले में रात्रि के 10:00 बजे के बाद दुकाने खुली रहती है जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना को रोकने थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने अपने पुलिस बल के साथ शनिवार को पैदल भ्रमण के दौरान सतरस्ता अमर चौक, जयस्तम चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक, सेठानी घाट, मंगलवारा घाट, पर्यटन घाट, कोरीघाट का भ्रमण किया। अस्त-व्यस्त लगे ठेलो को हटवाया गया एवं घाटों पर बैठे संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया ।

