
नर्मदापुरम / स्थानीय स्वयंवरम गार्डन गुंडीचा भवन में इन उत्सवों की धूम मची हुई है। यहां इन दिनों अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा के भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजित हैं। शनिवार को भवन में दोपहर में महिला भक्तों द्वारा भजनों का गायन हुआ। जबकि शाम को समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर और माता महाकाली परिसर के बच्चों द्वारा भगवान के भजन और भगवान जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को देखकर भक्त भावविभोर हो गए। कार्यक्रम का संचालन पं. प्रमोद शर्मा ने किया।
भंडारा 20 जुलाई को….
गुंडीचा भवन में सोमवार को हेरा पंचमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी भगवान को मानने के लिए गुंडीचा भवन आएंगी। इस दिन दोपहर 12 बजे से भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री जगन्नाथ जन कल्याण सेवा समिति ने सभी भक्तों से भंडारे में पधार कर प्रसादी ग्रहण करने की आग्रह किया है।

