नर्मदापुरम / मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके मासिक विद्युत बिल में टाइम ऑफ डे TOD का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम मे माह जून 2026 के दौरान इटारसी शहर के कुल 5172 नंबर उपभोक्ताओं को राशि 48,5588 रुपये की अतिरिक्त रियायत प्रदान की गई है। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके विद्युत खपत के आधार पर TOD योजना के अंतर्गत यह छूट प्रदान की गई है। कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर आवर में बिजली उपयोग करने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि घरेलू गैर घरेलू एवं निम्नदाप औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक की अवधि को सोलर पावर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उपयोग की गई ऊर्जा पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 20% तक की छूट प्रदान की जा रही है। सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु कंपनी का सहयोग प्रदान करने और शासन द्वारा दी जा रही रियायत का फायदा उठाएं की जानकारी दी है।

