

सिवनी मालवा / कल्लू चौक स्थित श्री सीताराम मंदिर से आज 19 जुलाई रविवार को शाम 4 बजे भगवान श्री सीताराम जी की भव्य, संगीतमय शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। यात्रा के बाद शोभायात्रा फिर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यहां महाआरती और प्रसादी का वितरण* होगा। इसके साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम की खास बातें….
1. दिव्य रथ दर्शन: आयोजकों के मुताबिक शोभायात्रा में भगवान श्री सीताराम के दिव्य रथ के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे।
2. संगीतमय यात्रा: यात्रा पूरी तरह संगीतमय रहेगी। हरदा के सुप्रसिद्ध भजन गायक *मुरली मुंडड़ा* अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे।
3. भक्तों से अपील: आयोजन समिति ने नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। श्रद्धालुओं से रथ को अपने हाथों से खींचने का आग्रह किया गया है।

