इटारसी / संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं नर्मदापुरम संभागीय संगठन प्रभारी नीलेश कौशल (हरसूद) का इटारसी नगर प्रथम प्रवास दौरान युवा भाजपा नेता, पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा मंडल महामंत्री एवं मंडल आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग संयोजक व प्रभारी मयूर मालवीय के निज निवास-वार्ड-12, न्यू गरीबी लाईन, इटारसी पर आगमन हुआ। मयूर मालवीय द्वारा नीलेश कौशल का आत्मीय स्वागत किया गया, उनसे विभिन्न संगठनात्मक चर्चाएं हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश रायकवार, भाजपा इटारसी के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, प्रदीप रायकवार, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती हेमलता विनोद कदम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज मालवीय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल आईटी-सेल प्रभारी शिवकांत मालवीय, बूथ अध्यक्ष यतीश बस्तवार, विनोद कदम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

