
नर्मदापुरम / वार्ड क्रमांक 29 की पार्षद सुषमा राजकुमार खत्री ने आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद नर्मदापुरम में CMO वैभव देशमुख को आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान वार्ड वासियों की समस्याओं के लिए ज्ञापन दिया। पार्षद प्रतिनिधि अमित खत्री ने आवारा कुत्तों एवं आवरा पशुओं के आतंक से वार्ड की जनता छोटे छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों एवं महिलाओं की आए दिन की समस्याओं को लेकर विस्तृत में मुख्य अधिकारी से चर्चा की एवं तत्काल इस समस्या का समाधान करने के लिए अनुरोध किया कि आगे भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए जल्द से जल्द कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जाय। ज्ञापन देते समय गोकुल पूरी समाज के अध्यक्ष राम नवलानी, समाज की वरिष्ठ महिलाएं सुशीला खत्री, रंजना देवी, सुमित्रा देवी, आशा नवलानी, मीना बढ़ानी, बलदेव बढ़ानी, सुदामा राजदेव, गोविंद मूलचंदानी, सुरेश मूलचंदानी, बलराम बत्रा, जमीत अठवानी एवं अन्य वार्ड वासी शमिल हुए।

