
नर्मदापुरम / प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी पहाड़ियां स्थित झुग्गी झोपड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी, आरक्षक हरि गोविंद रक्षित केंद्र नर्मदापुरम एवं सामाजिक न्याय विभाग से ऋषभ शास्त्री, दिनेश चौरसिया मिनेश मीना, संकल्प नशा मुक्ति केंद्र मालाखेड़ी नर्मदापुरम के द्वारा नशे के आदि व्यक्ति एवं परिवार वालों को नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र की जानकारी व सुझाव दिए एवं नशा न करने की शपथ दिलाई गई। सामाजिक न्याय विभाग के सदस्यों द्वारा नशे में लिफ्त व्यक्तियों को परामर्श एवं चिकित्सी सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

