


सिवनी मालवा / श्री ज्ञानरत्न अकादमी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव-मनोनीत छात्र संगठन के लिए गरिमामयी ‘शपथ ग्रहण समारोह’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता यादव बी.आर.सी. सिवनी मालवा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मिला सम्मान….
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के नव-नियुक्त हेड बॉय यश रघुवंशी और हेड गर्ल तेजस्वी सोनी सहित सभी हाउस मिनिस्टर्स और अन्य निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की आदरणीय प्राचार्या श्रीमती रीना लुईस द्वारा आधिकारिक बैजेस और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बच्चों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ली शपथ, निभाएंगे जिम्मेदारी…..
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पूरे वर्ष पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने तथा पद की गोपनीयता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
विद्यालय प्रबंधक ने सभी छात्र नेताओं को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

