
नर्मदापुरम / जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष डॉ. ए पी त्रिपाठी ने बताया कि जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम की बैठक में लिया गया निर्णय 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस है। जो कि पूरे विश्व में मनाया जाता है, इस दिन 1924 को FIDE अंतर्राष्ट्रीय महासंघ की स्थापना हुई थी। विश्व में सबसे पुराने बौद्धिक खेल शतरंज को माना गया है, इस दिन पूरे विश्व में शतरंज के खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं खेल कर आपस में भाई चारा एवं सौहाद्र पूर्ण आयोजन किए जाते है। जिला शतरंज संघ नर्मदापुरम द्वारा इस दिवस की खुशी में एक दिन पूर्व दिनांक 19 जुलाई को पंडित राम लाल शर्मा स्कूल में रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के महिला पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते है। सभी खिलाड़ियों को ₹100 सहयोग राशि देना होगा।
प्रतियोगिता का समापन 20 जुलाई को…..
आयोजन के दौरान विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय नगद राशि एवं सबसे कम उम्र, सबसे अधिक उम्र, बेस्ट महिला खिलाड़ी , बेस्ट अंडर 15, टॉप टेन आदि पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। अंडर 7 में मध्य प्रदेश चैंपियन 2026, नेशनल प्लेयर मास्टर आरुष मालाकार को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक अरुण शर्मा होंगे।

