
नर्मदापुरम / बनखेड़ी थाना अंतर्गत रामदेव शुगर प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले महाराष्ट्र निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि रामदेव शुगर प्राइवेट लिमिटेड ठेंनी बनखेड़ी के फरियादी सेवक शर्मा ने रिपोर्ट लिखाई है कि जिला बीड़ महाराष्ट्र निवासी रोहिदास सोमा (चौहान) पिता सोमदास ने फैक्ट्री अफसरों से फैक्ट्री में गन्ना सप्लाई के लिए लेबर लाने का विश्वास दिलाकर छलपूर्वक 49 लाख 50 हजार रूपए लेकर भाग गया। इस मामले में बनखेड़ी पुलिस ने आरोपी रोहिदास सोमा (चौहान) के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

