
नर्मदापुरम / सोनम वांगचूक के समर्थन में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर कल 19 तारीख दिन रविवार शाम 5:00 बजे फौजदार पेट्रोल पंप अंबेडकर की मूर्ति के सामने से काली पट्टी बांधकर, झंडा बैनर के साथ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जो कि होंडा शोरूम से होते हुए सरकारी हॉस्पिटल होते हुए इंदिरा चौक, इंदिरा चौक से सराफा लाइन होते हुए जयस्तम चौक से सतरस्ता पर आकर समाप्त होगा। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में दीनू यादव, डी डी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नर्मदापुरम ने सभी पार्टी के साथियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को देश हित में सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

