




नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन का आज ग्याहरवां दिन रहा। लगभग 260 घंटे से ज्यादा इस आंदोलन को गुजर चुके हैं, लेकिन शासन ने किसी प्रकार की कोई सुनवाई किसानों की नहीं की। भारतीय किसान संघ लगातार ग्यारह दिन से धरना प्रदर्शन कर रहा था, जिसमें प्रतिदिन ही सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ, भिक्षा वृत्ति की मांग,थाली बजाना, जल सत्याग्रह, भजन कीर्तन एवं अर्ध-नग्न प्रदर्शन, जैसी गतिविधियां भारतीय किसान संघ के आंदोलन में लगातार जारी है, इसके बावजूद सरकार ने किसानों की कोई सुनवाई नहीं की एवं शत् प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा नहीं की गई, इससे नाराज संभाग भर के कार्यकर्ताओं नें कमिश्नर का घेराव किया ।
भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष विनोद पाटिल नें बताया कि हमनें कमिश्नर को ज्ञापन देकर शत प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग की है, उन्होनें बताया ये उनके स्तर का मामला नहीं है, लेकिन प्रस्ताव भेजेंगे, इसलिए हमनें धरना समाप्त करके आगामी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश सरकार को घेरनें हेतु भोपाल कूच की तैयारियां कर रहे है ।
किसान 10 दिन नहीं बेचें मूंग…..
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान नें बताया कि किसान 10 दिन तक अपनी उपज नहीं बेचें, प्रदेश सरकार को घेरनें की तैयारी चल रही है,कुछ दिनों में सकारात्मक परिणाम आ जाएंगे, हमनें 2 महीनें अपनी उपज रोक कर रखी है, इसलिए किसान 10 दिन तक अपनी उपज रोक कर रखें ।
धरना प्रदर्शन, रैली निकालकर गये कमिश्नर कार्यालय…..
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता एवं किसान 12 बजे से धरना स्थल पर बैठे जहां प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान,प्रदेश मंत्री योगेन्द्र भांबू, संभाग अध्यक्ष विनोद पाटिल, नरेन्द्र दोगनें, ओमकार राजपूत, रजत दुबे सूरजबली जाट, शिवमोहन सिंह, लखनलाल चौधरी, ललीत चौहान नें सभा को संबोधित किया, इसके बाद किसान रैली निकालकर कमिश्नर कार्यालय गये जहां ज्ञापन दिया ।
ये रहे उपस्थित….
प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रदेश मंत्री योगेन्द्र भांबू, संभाग अध्यक्ष विनोद पाटिल, नरेन्द्र दोगनें, ओमकार राजपूत, अशोक पटैल मलैया, रजत दुबे, सूरजबली जाट, शंकरसिंह पटैल, मनोज नाबंगे, शिवमोहन सिंह, लखनलाल चौधरी, श्रीराम दुबे, ललित चौहान, मंगलसिंह राजपूत, लोकेश गौर, श्यामशरण तिवारी, बदामीलाल साध, राजेश दीवान, भूपेन्द्र पटैल, ब्रजेश राजपूत, रामेश्वर जाट, आनंदराम किरार, विष्णु गौर, कैलाश गुर्जर, राजकुमार राजपूत, शरद पटैल, विनोद दुबे, सुभाष साध, गोपाल मीणा आदि उपस्थित रहे ।

