
नर्मदापुरम / शहर की कुमारी प्रियंका रावत मध्य प्रदेश की संगीत चयन परीक्षा वर्ग 2 और 3 वर्ष 2025 में हाल ही में प्रदेश में 97 प्रतिशत से चयनित की गई है। उन्होंने अपना गुरुजनों माता-पिता और नर्मदा पुरम का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया प्रियंका शांतिनिकेतन स्कूल की भी छात्र रह चुकी हैं। प्रियंका ने अपनी शास्त्री संगीत की विधिवत शिक्षा बचपन से ही संगीत गुरु अशोक सोनी के सानिध्य में प्राप्त की और वर्तमान में भी प्राप्त कर रही हैं, इसके पूर्व में भी अनेक संगीत विद्यार्थियों ने अशोक सोनी के मार्गदर्शन में प्रदेश; राष्ट्रीय और ऑल इंडिया रेडियो जैसी परीक्षाओं में चयनित होकर अपनी शासकीय की सेवाएं देकर अपने जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। प्रियंका बेटी की यह सफलता उनकी निरंतर परिश्रम साधना लगन संगीत के प्रति गहरी निष्ठा और ईश्वर ओर अपने गुरु के प्रति विश्वास का परिणाम है। प्रियंका की इस विशेष उपलब्धि पर (स्वरांजलि संगीत विद्यालय) के साथ परिवार जन ऑन गुरु जानो और इष्ट मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

