
सिवनी मालवा/ लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल की वीसी में दिए निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति के नेतृत्व में विकासखंड सिवनी मालवा में जिला स्तरीय आईटी से नीलेश मीना प्रशिक्षण प्रभारी जिला शिक्षा की ओर से उपस्थित हुए।
शासकीय कन्या पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों को मैपिंग, साइकिल स्वीकृत, ई -अटेंडेंस और अपार आईडी, एमपी टास्क छात्रवृत्ति, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण निलेश मीना द्वारा सूक्ष्म स्तर पर इंटरएक्टिव पैनल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही शासकीय नवीन हाई स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र कुमार पाटिल ने विद्यार्थियों की मैपिंग प्रोफाइल अपडेशन एवं लाक करने संबंधी जानकारी दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस के धनवारे ने विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण एवं साइकिल वितरण की एवं 100% प्रविष्टि पोर्टल पर करने हेतु निर्देशित किया। बीआरसी संगीता यादव ने नवभारत उल्लास साक्षरता अभियान के तहत अधिक से अधिक पंजीयन हेतु प्रेरित किया वह मोनू बामने द्वारा अपार आईडी निर्माण संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आधार में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया को बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संतोष शर्मा सभी संकुल प्राचार्य व हाई स्कूल प्राचार्य तथा अशासकीय विद्यालय से संचालक एवं प्राचार्य सहित कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। ई- अटेंडेंस एवं अपार आईडी में हो रही तकनीकी समस्या का भी निदान किया गया।

