
सिवनी मालवा / संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग नर्मदा पुरम एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निदेश अनुसार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आगामी वर्ष 2026- 27 की कक्षा दसवीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा के शिक्षकों द्वारा संस्था में लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं कि अभिभावकों से संपर्क करके उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा अभिभावकों से एवं छात्र-छात्राओं से स्कूल में आने का कारण भी पूछा जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा के शिक्षक मधु हुरमाडे एवं अतिथि शिक्षक योगेंद्र मालवीय द्वारा विद्यालय में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने हेतु गांव में जाकर पालकों से संपर्क कर प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। जिसमें कक्षा 12वीं के 10 पालको से कक्षा 10वीं के 08 पालकों से संपर्क किया गया। लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को नोटिस जारी किए गए। छात्र-छात्राओं के अभिभावक जिसमें विपत वर्मा, सुरेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, भीम सिंह कुशवाहा आदि से संपर्क किया गया। सभी बालकों के द्वारा शिक्षकों को आश्वासन दिया गया कि कल से संस्था में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।

