
नर्मदापुरम / 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबद्ध समेरिटंस हायर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर चार कैडेट्स इंदौर में आयोजित एक भारत, श्रेष्ठ भारत शिविर में शामिल हुए। ये सभी कैडेट्स कमान अधिकारी कर्नल एसपी सिंह के निर्देशन में यहां से शिविर के लिए रवाना हुए। केंप में शामिल होने वाले कैडेट्स में वेदज्ञ भूषण शर्मा, युवराज यादव, अश्विन श्रोती, नैतिक ठाकुर हैं। यह कैंप 6 अक्टूबर तक रहेगा। बटालियन के अधिकारियों और सेकंड ऑफिसर विजय श्रीवास्तव ने उन्हें रवाना किया।

