नर्मदापुरम / आज ग्राम पंचायत सोना साबरी में क्षेत्र के विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी ली एवं ग्राम पंचायत शासकीय स्कूल में बने मिनी पार्क का निरीक्षण किया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए पंचायत सचिव को निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती वंदना सागोरिया, सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

