
नर्मदापुरम / दिनांक 11/07/2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने पर थाना देहात नर्मदापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम से टीम का गठन कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अगल अलग स्थानों के लिए टीम को रवाना किया गया।
मामले में तकनीकी साक्ष्य से प्राप्त जानकारी के माध्यम से घटना दिनांक से ही लगातार तलाश के प्रयास करते रहे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिनांक 14/06/2026 को नाबालिक बालिका का भुसावल, कल्याण, मुम्बई में होना पता चला। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा लगातार प्राप्त जानकारी वाले स्थानों में तलाश किया गया तभी दौराने तलाश के छात्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई में पोस्ट आफिस के सामने मिलने पर समक्ष गवाहन विधिवत नाबालिक अपहृता बालिका को एवं विधि विवादित बालक के कब्जे से दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबी हेतु विशेष भूमिका: प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, राजेश जैन।
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, सउनि सुखनंदन नरें, प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, सायबर सैल से आर. दीपेश सोलंकी, संदीप यदुवंशी, सालकराम उइके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

