

नर्मदापुरम / प्रत्येक गुरुवार स्वच्छता अभियान श्रृंखला में आज ग्वाल नर्मदा सेना सदस्य सुबह ग्वाल घाट पहुंचे जहां बहुतायत मात्रा में कूड़ा कर्कट, सड़े गले पुराने कपड़े, पालीथिन फूलमाला नारियल जटा-जूट को साफ-सफाई कर घाट को पानी से धोकर साफ किया गया एवं दूर-दराज से स्नान करने आए श्रद्धालुओं को साबुन शैंपू लगाने से मना कर घाटों पर गंदगी न करने के साथ स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग कर मां नर्मदा मैया जी को स्वच्छ निर्मल अविरल बनाने एवं नर्मदापुरम को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया गया। आज के स्वच्छता अभियान में जिलाध्यक्ष मोहन यादव, संयोजक धनराज यादव, ललित मोहन यादव, सुनील यादव, पार्षद नरेन्द्र पटेल, शैलेन्द्र यादव, कपिल यादव, तुकाराम यादव, भूपेंद्र यादव सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

