
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत वाटिका होटल के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाकर, एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर पीछे की तरफ से ट्रैक्टर चढ़ाकर मार दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम मरकाढाना निवासी कमल किशोर नामक 50 वर्षीय व्यक्ति जो पैदल जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 ZD 7129 के चालक के द्वारा तेज गति से लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाकर पीछे की तरफ से उपरोक्त व्यक्ति के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने बताया कि घायल कमल किशोर को अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 ZD 7129 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

