
सोहागपुर / मध्य प्रदेश शासन द्वारा 15 जून से 15 अगस्त 2 माह के लिए मछलियों को पकड़ने एवं बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। मछलियां इस समय प्रजनन काल में रहती हैं जिस कारण से शासन प्रतिवर्ष दो माह के लिए प्रतिबंध लगाता है परंतु इस प्रजनन काल की अवधि में प्रतिबंध के बाबजूद भी मछली का कारोबार करने वाले अपना कारोबार चला रहे हैं। यह सोहागपुर नगर में मछली बाजार,नये बस स्टैंड, पुराना सरकारी हास्पिटल रामगंज रपटे के पास सहित शहर के अन्य स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेची जा रही हैं। इस प्रतिबंध की अवधि का फायदा उठाकर लोग डबल कीमत में बेच रहे हैं। यह मछलियां रेल द्वारा एवं लोडिंग आटो ट्रैक्स आदि के माध्यम से जिले में एवं दूर दूर तक दूसरे जिलों में भेजी जा रही हैं और मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। परंतु इस पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला मत्स्य विभाग का है मत्स्य विभाग इस पर कार्यवाही करें। जबकि मत्स्य विभाग द्वारा एक दिन रेल्वे स्टेशन सोहागपुर क्षेत्र से लगभग 150 किलो मछलियां जप्त की थी, इसके बाद भी यह अवैध परिवहन नहीं रुक है । मछलियां ट्रेन के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों किलो मछलियां दूसरे नगरों में पहुंचाई जा रही हैं। मत्स्य विभाग एक दिन की कार्यवाही कर संतुष्ट हैं।

