

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती भारती दुबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत दिनांक 15 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के प्रथम दिवस महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति शपथ, जागरूकता रैली तथा ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रीमती भारती दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएँ, तो वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, रा.से.यो जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, एनसीसी अधिकारी श्रीमती मनीषा बाघमारे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुश्री काजल बाथरे, काजोल सेन एवं सुश्री पूजा गोस्वामी, डॉ. रफीक अली, अजय तिवारी, कुमारी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवास्कर, डाॅ. रीना मालवीय, कु. सोनम सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

