
नर्मदापुरम / इटारसी / समाजसेवी एवं अधिवक्ता सिद्धार्थ महेश आर्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र पहुँचकर बच्चों के बीच सादगी एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया, कन्या पूजन किया गया तथा सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर सिद्धार्थ महेश आर्य ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, क्योंकि शिक्षित बच्चा ही परिवार, समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बनाता है।
सिद्धार्थ महेश आर्य ने कहा, “जन्मदिन का सबसे बड़ा उत्सव वही है, जब किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आए और उसके भविष्य को संवारने में अपना छोटा-सा योगदान दिया जाए। शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन को नई दिशा देती है।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

