
नर्मदापुरम / इटारसी / फल व मिष्ठान बांट कर मनाया हिंदू महाशक्ति संघ ने अपना स्थापना दिवस, जयस्तंभ चौक पर फल व मिष्ठान वितरण किया गया एवं सरकारी अस्पताल व वृद्धाश्रम मे भी फल व मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर पर हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) जीतेंद्र राजवंशी, प्रदेश संयोजक पप्पू पटेल, संभागीय मंत्री संजय मालवीय, संभागीय मीडिया प्रभारी ललित मालवीय, जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने, उपाध्यक्ष वीर मालवीय, कार्यालय प्रभारी जस्सी भगत, राजेश सोनी, नगर अध्यक्ष (वीरांगना) नम्रता दास, ग्राम अध्यक्ष मीरा राजपूत, तरुणा विश्वकर्मा, राधा पटेल, माखन नगर ग्रामीण अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, अजय यादव, आयुष मालवीय, मनीष यादव, गोविंद कीर, अभिषेक कीर, इटारसी वार्ड 12 अध्यक्ष शंकर कुचबंदिया, चैनसिंह खरे आदि उपस्थित रहे।

