नर्मदापुरम / शहर के वार्ड नं 26 भीलपुरा में इन दिनों कच्ची शराब का धंधा फलफूल रहा है, यहां के स्थानीय रहवासियों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले सोनू नाम के युवक द्वारा अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। जो कि नर्मदा जी के उस पार जर्रापुर से इस पार भीलपुरा में नाव से लाकर उतारी जाती है तथा उतारी गई शराब को गैलन में भरकर शराब माफिया सुबह तड़के तथा रात के समय लोगों के घरों के सामने से लेकर निकलते हैं, जिससे यहां का माहौल खराब होता है तथा स्थानीय रहवासियों खासकर बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। गौरतलब है कि इसकी शिकायत कई बार आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग में की गई किन्तु कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है, जिससे इन शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

