रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल ने बताए नशे के दुष्प्रभाव
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
मादक पदार्थों का दुरुपयोग रोकने और युवा पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले में सघन जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन में अभियान को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचने, अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने और एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना मिश्रा, व्याख्याता श्रीमती सुनीता सिंह पंवार, व्याख्याता श्रीमती जूही अग्रवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं ने जीवन में कभी नशा न करने और अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए जागरूक करने का दृढ़ संकल्प एवं शपथ ली।

