
नर्मदापुरम / माखननगर के सेक्टर 1 में ग्राम शुक्करवाडा फार्म में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला शर्मा, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में सूर्योदय सामाजिक संस्था द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत ग्राम शुक्करवाड़ा फॉर्म में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। हरीश नामदेव द्वारा ब्लॉक समन्वयक को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का परिचय कराकर पर्यावरण बचाने का संदेश सभी लोगों को दिया गया कि हमारा गांव कैसे हरा भरा रहे और लगातार पौधारोपण हो चाहे बच्चों के जन्मदिन पर या खेत की मेड या बाड़े या रिक्त स्थान पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया एवं परिषद द्वारा संचालित बीएसवब्लू एवं एमएसडब्ल्यू कोर्स के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। ब्लॉक समन्वयक द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की योजनाओ जैसे प्रस्फुटन एवं नवांकुर की जानकारी एवं वर्तमान में स्वैच्छिकता पर्व पर चलाए जा रहे अभियानों की संपूर्ण जानकारी संगोष्ठी मे दीं गई। इसके बाद सूर्योदय सामाजिक संस्था से हरीश नामदेव द्वारा स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से शिवम यादव, सौरभ यादव, आर्यन, कैलाश, नीरज, अर्पित आदि उपस्थित रहे।

