
नर्मदापुरम / भोपाल / वक़्फ़ अंजुमन कमेटी नर्मदापुरम ने अध्यक्ष जब्बार खान के नेतृत्व मे म. प्र. वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) डॉक्टर सनवर पटेल के पुनः अध्यक्ष बनने पर वक़्फ़ बोर्ड कार्यालय भोपाल पहुंचकर उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की कमेटी के सदस्यों ने बताया पिछले कार्यकाल की उयलब्धियों को देखते हुए उन्हे पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। श्री पटेल द्वारा निरंतर समर्पण भाव से समाज के जन कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। गरीब बच्चो की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध म. प्र. वक़्फ़ बोर्ड का कार्यकाल प्रेरणादाई रहा है। इस अवसर पर कमेटी के हबीब खान, शाकिर खान, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, यूनुस शेख , नवीद कुरैशी, फारुख अली, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित रहे।

