नर्मदापुरम / मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत एक्सोपर विजिट कार्यक्रम अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे किशोरी बालिकाओं में अनुभव के आधार पर वास्तविक जीवन को जानने एवं सामाजिकता का अनुभव करने हेतु जिससे बच्चियों का व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि हो, आत्मविश्वास को बढ़ावा मिले, टीमवर्क में कार्य करने की क्षमता बढ़े इस हेतु महिला बाल विकास नर्मदा पुरम शहरी के सेक्टर 01 में आज दिनांक 15 जुलाई को 14 से 18 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सेक्टर स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण कराया गया शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इन सभी बच्चियों को पर्यटन घाट एवं सेठानी घाट का भ्रमण कराया गया एवं स्थल की जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी की पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा कार्यकर्ताएं श्रीमती रीता, आरती, पूर्णिमा, सरिता, सावित्री, सुमन, प्रमिला, सावित्री, कल्पना, शमीम, फातिमा, अर्चना एवं बालिकाएं उपस्थित रही।

