दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। बुधवार को फरियादी महेन्द्र कहार पिता पुरालाल कहार उम्र 30 साल निवासी कालिका नगर ने अपने घर के मैन गेट का कुंदा तोड़कर घर के अंदर से 1,50,000 लाख रुपये चोरी किये जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 658/26 धारा 331(3), 305(a) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही सदानंद कहार शैलजा कालोनी नवीन जेल के पास से पूछताछ की जिसमें संदेही ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किया गया मसरुका अपने किराये के मकान में लोहे की अलमारी में छुपाना बताया जो बरामद किया गया।
मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उपनिरीक्षक विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, संदीप शर्मा, आरक्षक पंकेश बघेला, अविनाशी हारोड़े, हरीश डिगरसे, राजकुमार कीर, रोहित चौकीकर, रामकुमार वर्मा एवं दीपेश सोलंकी की रही।

