
नर्मदापुरम / इन दिनों नगर में सीवरेज पाइप लाइन का काम कर रही कंपनी के द्वारा शहर में जगह जगह सड़कों की खुदाई का काम चल रहा है।लेकिन खुदाई करने के बाद कंपनी के लोगों के द्वारा खुदाई किये गये स्थान की भराई ठीक ढंग से नहीं करने के कारण आए दिन दो पहिया ओर चार पहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। बुधवार को सुबह सुबह एक पानी सप्लाई करने वाला वाहन इस गड्ढे में फंस गया ।जिससे बड़ी घटना होते होते बची, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

