एसपी, एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने बनाई थी टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के कुलामढ़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट से एक जनरेटर चोरी हो गया था। जिसकी कीमत 6 लाख बताई गई थी।3 जुलाई को फरियादी रुपेश मालवीय निवासी फेस 2 ईशान परिसर द्वारा जनरेटर चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। साईं कृष्णा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात ने टीम का गठन कर अलग अलग स्थानों के लिए टीम को रवाना किया गया।मामले में संदेही कपिल गौर निवासी ग्राम मंगवारी थाना डोलरिया को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किये, जिसके जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि 1 जुलाई को रात करीबन 11-12 बजे मैंने मेरे गांव के रहने वाले साथी सुमित दुबे के साथ मिलकर कुलामड़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट में रखी एक अशोक लीलैंड कंपनी की बड़ी जनरेटर 82.5 KV चोरी करने के बाद उक्त जनरेटर को मेरे स्वराज कंपनी के लाल रंग के 855 मॉडल ट्रेक्टर में पीछे बांधकर हम दोनों ने उक्त जनरेटर को चोरी कर ले गये। मामले में आरोपी कपिल गौर से घटना में प्रयुक्त एक स्वराज कंपनी की एक लाल ट्रेक्टर जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं मामले का अन्य आरोपी सुमित दुबे नर्मदापुरम में मिलने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना स्वीकार किया जिसके द्वारा उसके अन्य साथी कपिल गौर के साथ घटना दिनांक समय को डामर प्लांट से जनरेटर चोरी करना बताया सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात, उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि सुखनंदन नरें, प्रवीण शर्मा, प्र.आर. नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, ललित पटेल, संजू उइके, बबलू वटके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

