
नर्मदापुरम / इन दिनों चोरों से नगर के वाशिंदे दहशत में है। आए दिन चोरों के द्वारा दुकान,ओर सुने घरों को निशाना बनाया जा रहा है। जिले में चोरों की चहलकदमी से पुलिसिया गश्त पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना अंतर्गत कालिका नगर निवासी महेंद्र के घर में आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी हो गया। इस मामले में फरियादी ने महेंद्र ने सदानंद कहार पर संदेह व्यक्त किया है। कोतवाली पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर संदेही आरोपी सदानंद कहार की तलाश शुरू कर दी है। वही देहात थाना अंतर्गत आनंद नगर निवासी रजत सलूजा ने रिपोर्ट लिखाई कि एच पी पेट्रोल पंप बाबई रोड से अज्ञात चोरों ने CEAT कम्पनी के -03 टायर, MRF कम्पनी के-02 टायर, JK कम्पनी के -02 शामिल चोरी कर ले गए। टायरो की कीमत करीब 1,75,000 रुपये है । इस मामले में देहात थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।इसके अलावा सिवनीमालवा थाना अंतर्गत ग्राम ढेंकना में लालसिंह के घर से कोई अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने के जेवर झुमकी, झाला, पांचाली, माला, कंठी, अंगूठी आदि एवं चांदी के जेवर चूड़ी, बिंदिया, कमरबंध एवं पायल कुल कीमत 80-90 हज़ार रुपए/- करीब चोरी कर ले गया। इस मामले में सिवनी मालवा पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। वही स्टेशन रोड थाना पिपरिया के अंतर्गत ग्राम खैरीकला निवासी बृजेश अहिरवार के किसी अज्ञात आरोपी ने 24,000/- रुपए चोरी कर लिये। इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

