
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के पिपरिया स्थित कार्यालय पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर श्री अग्रवाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
भेंट के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष खुशीलाल अहिरवार, अरविंद अहिरवार, जिला मंत्री राम सागर, बालकिशन अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला कार्यालय मंत्री माखनलाल चौधरी, सह कार्यालय मंत्री अखिलेश बिल्लोरे, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र वाल्मीकि, मन की बात सह-प्रभारी महेंद्र परमार, संपर्क प्रमुख सालकराम, बनखेड़ी नगर पालिका के एल्डरमैन लेखराम, वार्ड पार्षद मुकेश खटीक सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

