सोने चांदी के जेवर सहित 24 हजार पर हाथ किया साफ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में चोरों का आतंक है । शहर के बाबई रोड जिंद बाबा के पास एचपी पेट्रोल पंप से विभिन्न कंपनी के 175000 के टायर बदमाश चुरा ले गए। वहीं कालिका नगर से घर में रखी गोदरेज से डेढ़ लाख चोरी हो गए। इसके साथ ही सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम ढेकना में एक घर से सोने चांदी के जेवर लेकर बदमाश रफू चक्कर हो गए। वहीं पिपरिया थाना अंतर्गत एक किराने की दुकान से 24 हजार रुपए बदमाश लेकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देहात थाना अंतर्गत बाबई रोड पर एचपी कंपनी के पेट्रोल पंप के ऑफिस के पीछे अज्ञात बदमाशों ने सीएट, एमआरएफ और जेके कंपनी के टायर चुरा कर रफू चक्कर हो गए जिनकी कीमत 175000 है । इसको लेकर रजत शलुजा ने मामला दर्ज कराया। वहीं कोतवाली थाना अंतर्गत कालिका नगर में नरेंद्र के घर से गोदरेज में रखे डेढ़ लाख चोरी हो गए । इसके साथ ही ग्राम ढेकना में लाल सिंह राजपूत के घर से पांचाली, कंडी, अंगूठी सहित 90 हजार के जेवर चोरी हो गए । इसके साथ ही पिपरिया के देवी किराना स्टोर बृजेश के यहां से अज्ञात बदमाशों ने 24 हजार रुपए चुराकर भाग गए। अब पुलिस सभी मामलों में जांच में जुटी है और बदमाशों को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है

